फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कपड़े का झोला प्रयोग करने को दिलाया गया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद जौनपुर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत प्रचार प्रसार एवं जनसहभागिता कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या व अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने लाइफ शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उसके बाद हरी झंडी दिखाकर सफाई के लिए नई गाड़ियों को रवाना किया गया। कार्यक्रम में प्लॉग रन के माध्यम से अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर कूड़ा पॉलीथिन सड़कों से चुनकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। साथ ही कपड़े के झूले को सभी लोगों ने प्रयोग करने का संकल्प लिया। आभार डीसी खुशबू यादव ने व्यक्त किया। इस मौके पर सभासद दीपक जायसवाल, नंदलाल यादव, संतोष मौर्य, रेनू पाठक, मुकेश सिंह, शाहनवाज मंजूर, एसआई हरिश्चंद्र यादव, जेई दीपक शाह, जेई रागिनी मौर्या आदि उपस्थित रही। संचालन सलमान शेख ने किया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देता है इसलिए वृक्ष लगाने के साथ-साथ इनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। नगर के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने मिशन लाइफ थीम के कार्यों व गतिविधियों के साथ-साथ पौधारोपण किया। सुइथाकलां क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय व गैर परिषदीय स्कूलों में पौधरोपण किया गया। पूरासम्भलशाह गांव के परिषदीय स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों और अन्य ने नो प्लास्टिक यूज की शपथ ली। वहीं शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में प्रबंधक वंशगोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक महेश दूबे व अन्य ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें