फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े बाइक सवार की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के अईलियां गांव (बजरंग नगर) निवासी अभय प्रताप सिंह (55) की बृहस्पतिवार शाम को अचानक रेलवे क्रॉसिंग पर तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि हार्ट अटैक से से उनके सीने में दर्द हुआ गिर पड़े।
विज्ञापन

अईलियां बजरंगनगर निवासी अभय प्रताप सिंह बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास किसी कार्य से बाइक से चंदवक बाजार आए थे। काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय गोनौली गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के कारण फाटक बंद होने से वह अन्य वाहन चालकों के साथ खड़े हो गए। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने भी मौत की वजह हार्ट अटैक ही बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें