फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रामेश्वरम के विजईपुर घाट पर 51 लाख से बनेगा पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरकोनी। क्षेत्र के सई-गोमती नदी के संगम पर रामेश्वरम घाट से विजईपुर घाट जाने के लिए 51 लाख रुपये की लागत से पीपा पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया। इसके लिए विभाग से टेंडर का प्रकाशन कराया जा चुका है। बहुत जल्द पीपा पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
तीन दशक से क्षेत्रीय लोग पीपा पुल बनाए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर स्थानीय विधायक जगदीश नारायण राय ने अक्तूबर में मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर लोगों की समस्या को बताते हुए पीपा पुल बनाए जाने की मांग की थी। इस घाट पर बनने वाला पीपा पुल विजईपुर घाट होते हुए केराकत को जोड़ेगा। वहां लोग अभी तक नाव से नदी पार करते थे। पीपा पुल बन जाने से रामेश्वरम धाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी। इस बारे में विधायक ने बताया कि लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर मैंने पीपा पुल की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस का अनुमोदन हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील गुप्ता ने बताया कि मार्च के पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित व अनुमोदित कार्यों का टेंडर हो जाता है। उक्त पीपा पुल का टेंडर हो चुका है। जैसे ही शासन से धन की स्वीकृति होती है, पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें