केराकत। क्षेत्र के सरकी बाजार के पास अकबरपुर मोड़ के पास स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार एक युवक ललन यादव (38) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी ललन यादव पुत्र राजकुमार सरकी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। इसमें ललन यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सरकी चौकी पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सोनकर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अरबिंद कुमार पांडेय में बताया कि चालक और बस को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केराकत। लल्लन यादव मुंबई में ट्रक चलाते थे। लगभग 12 दिन पहले ही अपने घर आए थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लल्लन अपने पीछे पत्नी नीलम, पिता राजकुमार और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे आदित्य (14), बेटी रानी आराध्या (12) और सबसे छोटे बेटे अंश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी नीलम बदहवास हो गई।