खेतासराय। क्षेत्र के गुरैनी बाजार में बृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे जायरीनों से भरी एक बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर वाराणसी के अलईपुर क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना में दो यात्रियों को चोटें आईं। घायलों की पहचान जहीर (40) और मेराज आलम (37) के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे के बाद गुरैनी बाजार मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों लोग खतरे से बाहर हैं। दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौता हो गया है और इसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
ब्राह्मणवाला स्कूल में शिक्षकों की कमी पर स्कूल के बाहर रोष जताते ग्रामीण।