शाहगंज। अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। शाहगंज नगर के
खेतासराय क्षेत्र के मानीकला, मवई गांव निवासी विक्की (20) पुत्र जमुना प्रसाद बुधवार की शाम शाहगंज से घर लौट रहा था। दादर पुल बाई पास पर ट्रक से पास लेने के चक्कर में उसकी चपेट में आ गए। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए निजी नसिॅग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, बुधवार की दोपहर खेतासराय-तिघरा मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में अभिषेक सिंह 22 निवासी खुदौली खेतासराय और मो. गफ्फार (55) निवासी मुड़ेला जपटापुर थाना सरायख्वाजा शामिल हैं। सोंधी पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मड़ियाहूं।कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर स्थित गोपालपुर चोरारी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरसठी थाना क्षेत्र के लखराव गांव निवासी ललिता पटेल (30) अपने पति के साथ बाइक से पुरेव से घर जा रही थी। वह जैसे ही गोपालपुर चोरारी गाीव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उसका बायां पैर कुचल गया। उसे अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुफ्तीगंज पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दंपती जख्मी हो गए। चंदवक बाजार निवासी अयोध्या प्रसाद 40 अपनी पत्नी गुंजा देवी 36 के साथ गौराबादशाहपुर थानांतर्गत ग्राम विझवार में जा रहे थे। अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दोनों को गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।