फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र यादव अध्यक्ष, आनंद मिश्र बने महामंत्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में हरिश्चंद्र यादव को अध्यक्ष चुना गया है। कड़े मुकाबले में उन्होंने 88 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर आनंद मिश्र निर्वाचित हुए। देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा होने पर समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर जीत की खुशी मनाई।अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई। इसके लिए पूरे दिन परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। पहचान पत्र दिखाने के बाद मतदाताओं को वोट देने के लिए अंदर जाने का मौका मिला। अपराह्न तीन बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 643 मतों के सापेक्ष 621 अधिवक्ताओं ने वोट दिया। करीब आधे घंटे विश्राम के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। देर शाम तक चली मतगणना में सर्वाधिक 348 मत प्राप्त कर हरिश्चंद्र यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को घनश्याम सिंह को 260 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी राजेंद्र लाल श्रीवास्तव को महज एक वोट मिला। उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अजय गुप्ता को 210 और उनके प्रतिद्वंद्वी को 213 वोट प्राप्त हुआ। आनंद मिश्र को महामंत्री, सुधाकर प्रजापति को कोषाध्यक्ष और राजीव सिन्हा को संयुक्त मंत्री पद पर जीत मिली। महावीर पाल को ऑडिटर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह, रामआसरे दुबे ने परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन

या है। सहायक शासकीय अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने आरोपी का अपराधिक इतिहास तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें