जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव के होमगार्ड तिराहे पर सिगरेट के चिंगारी आंख में चले जाने के कारण बाइक सवार पत्नी सहित गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेेजवाया। सिकरारा निवासी राजबहादुर निषाद अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्तेदारी कबुलपुर से घर लौट रहे थे। उसके आगे बाइक से जा रहा सवार सिगरेट पी रहा था। सिगरेट से निकली चिंगारी राजबहादुर के आंख में चली गई। इससे वह असंतुलित होकर बाइक सहित गिर पड़ा। पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। संवाद