फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से नदी में गिरे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्तुरीपुर-दुगौली गांव के बीच पीली नदी पर बने रपटा पुल से सोमवार को दोपहर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत नदी में गिर पड़े। नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई जबकि ग्रामीणों की मदद से दूसरे को बचा लिया गया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी आकाश विश्वकर्मा की मेढ़ा बाजार में बाइक पार्ट की दुकान है। वह अपने मित्र सादाब के साथ अपनी दुकान के लिए स्पेयर पार्ट का सामान खरीदने बदलापुर जा रहा था। बाइक आकाश स्वंय चला रहा था जबकि सादाब पीछे बैठा था। कम दूरी और समय की बचत के लिए दोनों तियरा दुगौली होकर पीली नदी पर बने रपटा पुल के रास्ते बदलापुर आ रहे थे। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी इन दिनों रपटा पुल के ऊपर से बह रहा है। फिर भी उधर से बाइक सवार गुजरते हैं। वह जैसे ही रपटा पुल पार करने लगे तभी पानी की तेज धार की चपेट में संतुलन खो बैठे और नदी में दोनों बाइक सहित बह गये। घटना के दौरान दुगौली निवासी अरविंद यादव होमगार्ड उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने मौके पर हो हल्ला मचाया जिससे कस्तूरीपुर गाँव के अजय निषाद, शरद् कुमार उर्फ नन्हकू, संजय निषाद, अखिलेश निषाद, जगदीश गौतम आदि युवक उन दोनों को निकालने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने घटना के दस मिनट बाद सादाब निवासी मेढ़ा को जीवित निकाल लिया। दूसरे युवक को रपटा पुल से 500 मीटर दूर नदी के मोड़ पर एक झुरुमुट से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत देखते हुए आकाश विश्वकर्मा 20 को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें