फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के जूड़ापुर पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात लगभग सात बजे की है।
विज्ञापन

पलिया गांव निवासी प्रदीप बिन्द उर्फ मूसे (28) पुत्र सन्तू बाइक से अपने घर आ रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। जूड़ापुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें