क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के समीप बोलेरो के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया।
मछलीशहर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी कृपाशंकर लाल (64) बाइक से दीवानी न्यायालय गए थे। कामकाज निपटा कर वापस लौटते समय फतेहगंज बाजार के समीप बोलेरो चालक ने बाइक सवार कृपाशंकर को धक्का मार दिया। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंच पुलिस को फोन कर सूचना देते, वृद्ध की मौत हो चुकी थी। कृपाशंकर रोडवेज में चालक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। पुलिस ने जेब में मिले आधारकार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। कृपाशंकर हेल्मेट पहने हुए थे। संवाद