जफराबाद-सुल्तानपुर रेल खंड पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 28 सी के समीप बुधवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान बहुर गांव निवासी हरिश्चंद्र चौहान खेमई (65) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरिश्चंद्र इन दिनों काफी तनाव में रहते थे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद