फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर नेवादा गांव के पास मंगलवार को करीब तीन बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस युवक की मौत हुई है, उसकी अभी इसी महीने सात जुलाई को शादी हुई थी।
विज्ञापन

26 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र रामप्रकाश और 32 वर्षीय अंकित कुमार निवासी गढ़ मालीपुर लालपुर थाना जलालपुर मंगलवार को एक ही बाइक से चवरी की तरफ जा रहे थे। नेवादा गांव के गेट के पास तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने एंबुलेंस से सीएचसी रेहटी भेजा, जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अंकित का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बैगर शव को अस्पताल से घर लेकर चले गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मुंबई में रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि इसी साल सात जुलाई को शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें