फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अभाविप ने घेरा कुलपति कार्यालय, छात्राओं के लिए मांगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगों को लेकर मंगलवार को प्रांत सह मंत्री उद्देश्य सिंह के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी कर विवि प्रशासन पर छात्रहितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है। पानी के लिए छात्र भटकते हैं। कई बार अधिकारियों द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अधिकारी छात्रों की सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री उद्देश्य सिंह ने कहा कि लगातार छात्रों के विषय को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन रवैये की वजह से छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रिंस त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर नहीं है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो व्यापक आंदोलन होगा। कुलसचिव महेंद्र कुमार व मुख्य कुलानुशासक डॉ. संतोष कुमार ने छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया। परंतु छात्रों का कहना था कि उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। निराकरण नहीं किया जाता। बाद में छात्रों ने कार्यवाही के लिए लिखित में देने की बात कहीं। जिस पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया की उनकी मांगे दो दिनों के भीतर मान ली जाएंगी। आश्वासन मिलने के बाद धरने पर छात्र शांत हुए। इस मौके पर आदित्य जायसवाल, शिवांश, आदित्य, सूर्यकांत, प्रखर, क्षितिज, अंतिम, सुभी, वैशाली, शिवम, प्रशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें