फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। सड़क के गड्ढों ने मंगलवार को बाइक सवार युवती की जान ले ली। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाने के समीप सड़क के गड्ढे में युवती गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

चंदवक पुरानी बाजार निवासी पूर्व प्रधान पन्नालाल सोनकर की पुत्री बीनू (21) मंगलवार की दोपहर अपने भाई के साथ बाइक पर दवा लेने जा रही थी। चंदवक थाने के समीन सड़क पर गड्ढों में बाइक की उछलकूद से पीछे बैठी बीनू असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें