फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के महिमापुरडीह के पास ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावा लेदुका गांव निवासी डॉ. जेडी राव बक्शा थाना क्षेत्र के करतिहा गांव में प्रैक्टिस करते हैं। दो पुत्रों में बड़ा 22 वर्षीय पुत्र स्वतंत्र राव करतिहा से बाइक लेकर बदलापुर जा रहे थे। स्वतंत्र अभी हाइवे पर स्थित घटनास्थल के समीप एक ढाबे के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से ओवरटेक कर रही ट्रक युवक को कुचलते हुए निकल गई। सूचना पर दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें