फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के माई गांव के पास में बुधवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर के ताड़ी नेवादा निवासी संजय कुमार 28 वर्ष नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द गांव स्थित ननिहाल में रहता था। चार भाइयों में सबसे छोटा संजय मिर्जापुर के कोलकम में भतीजी को खिचड़ी पहुंचाने गया था। उसके साथ गांव का ही आदर्श पटेल 20 भी गया था। दोनों बुधवार को दोपहर में लौट रहे थे। रामपुर के माई गांव के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही संजय की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रुप से जख्मी आदर्श पटेल को रामपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय के मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय को सात माह की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें