फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार बुआ की मौत, भतीजा घायल

Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

- जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा  बरगुदर पुल के पास रविवार को बेकाबू सफारी की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी रितेश यादव (18) पुत्र प्रेमचंद अपनी बुआ कलावती देवी (55) पत्नी अमरदेव यादव निवासी सद्दोपुर (बक्शा) को लेकर बाइक से घर छोड़ने जा रहा था।

विज्ञापन


बरगुदर पुल के पास बाइक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सफारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कलावती की मौत हो गई। रितेश का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे थाने के एसआई संतराम यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सफारी को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें