फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर सोमवार की शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे एक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आफताब (22) पुत्र नईम खान निवासी मुरादगंज थाना लाइन बाजार, आशीष साहू (24) पुत्र अनिल साहू निवासी नईगंज थाना लाइन बाजार, सलमान (22) पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी नईगंज तिराहा ,थाना लाइन बाजार बड़े भाई की बरात में शामिल होने आजमगढ़ जनपद के गोसारी गांव गए थे। वहां से तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। सलमान बाइक चला रहा था। जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर शाम साढ़े पांच बजे लिलहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। गौराबादशाहपुर पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां सलमान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि आफताब व आशीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और सलमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक सलमान के ही बड़े भाई की शादी आजमगढ़ जनपद में थी, जिसमें शामिल होने तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। डिवाइडर से टकराने से यह घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें