फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर थाना क्षेत्र के पतरहीं बाजार के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेढुआना गांव निवासी रामअशीष का पुत्र रामकृत पाल (15) कक्षा नौ का छात्र था। वह चोलापुर के नियार गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। एक विवाह समारोह में शामिल होने नियार गांव के ही मनोज पाल (18) पुत्र धर्मराज के साथ गाजीपुर के खानपुर थाना अंतर्गत अहलादपुर गांव जा रहा था। पतरहीं बाजार के पास सामने से आ रही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बीरीबारी (डोभी) लाया गया, जहां रामकृत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे मनोज का उपचार चल रहा है। हेलमेट के कारण उसे कम चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें