फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चंदवक में पेड़ से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा और उसका दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। थानागद्दी-मुढ़ैला मार्ग पर भैंसा गांव के पास रविवार की रात में करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के छताये सरैया निवासी बाइक सवार रामकिशुन राम की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा मनोज राम और उसका दोस्त सुखराम बनवासी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को डोभी सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घायल मनोज राम के अनुसार रविवार देर रात में वह पिता रामकिशुन और अपने दोस्त सुखराम बनवासी के साथ बाइक से चंदवक से घर जा रहा था। भैंसा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें