फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मछलीशहर-वाराणसी हाईवे के बाजारों में लगेंगी 180 स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -731बी) पर हादसों पर लगाम लगाने के लिए हाईवे के किनारों के बाजारों, आरओबी, फ्लाईओवर पर 180 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन ने मछलीशहर से भदोही तक 49.2 किमी सड़क का निर्माण पूरा करने के बाद हाल ही में नेटवर्क सर्वे व्हीकल (एनएसवी) वैन से इसकी गुणवत्ता परखी थी। बहुप्रतीक्षित जंघई रेलवे फ्लाईओवर पर भारी ट्रकों के साथ लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। नवंबर के पहले सप्ताह में इसे आवागमन के लिए खोलने की तैयारी है। एनएचएआई ने सुरक्षित यातायात और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बाजारों के सुंदरीकरण और लाइटिंग का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इन प्रमुख बाजारों में शुरू हुआ काम
हाईवे के किनारे बसे कस्बों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां पूर्व में जल निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण कराया गया था, वहां अब 42-42 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। मछलीशहर ताजुद्दीनपुर, मछलीशहर ब्लॉक, जमुहर बाजार, तिलौरा बाजार, बंधवा बाजार, बरावां बाजार, जगदीशपुर बाजार, अदारी बाजार, किशुनदासपुर बाजार, गोधना बाजार, मोलनापुर बाजार, चौकी कला बाजार, दुर्गागंज बाजार, छनौरा बाजार, सुरियावां बाजार, कस्तूरीपुर बाजार और मोढ़ बाजार में लाइटें लगाई जा रही हैं। बाजारों के साथ-साथ जंघई फ्लाईओवर और रूट पर बने अन्य आरओबी के ऊपर हाई-मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं।

मछलीशहर से भदोही के बीच हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है। अब सुरक्षा और सुविधा के लिए मार्ग पर पड़ने वाले सभी बाजारों, जहां नाली निर्माण कराया गया है, वहां 42-42 मीटर की दूरी पर कुल 180 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा जंघई फ्लाईओवर और आरओबी पर भी रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। खंभे लगाने का काम शुरू हो चुका है। - ओपी प्रसाद, अवर अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें