मुंगराबादशाहपुर।-ंमृतक अविनाश उमरवैश्य की फाइल फोटो। परिजन
मुंगराबादशाहपुर। नईगंज मोहल्ले में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान सोमवार की रात में नईगंज मोहल्ला निवासी अविनाश ऊमरवैश्य (20) ने दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे नईगंज मोहल्ला निवासी अविनाश ऊमरवैश्य (20) अपने दोस्त अनमोल सोनी (18) निवासी नईगंज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। नगर के जामा मस्जिद के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों घायल हो गए। बाइक अनमोल सोनी चला रहे थे। दोनों के सिर में चोट आई है। अनमोल सोनी का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।