फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ओवरटेक कर रही पिकअप से भिड़ी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से थोड़ी दूर आगे पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम पिकअप व बाइक सवारों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


भटौली निवासी प्रदीप व नरवारी निवासी शेरू बड़ागांव में एक बैंक की फ्रेंचाइजी पर नौकरी करते थे। दोनों शनिवार को काम से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में दोनों ने जैसे से सरायमोहिउद्दीनपुर पेट्रोल पंप को पार किया सामने से ई-रिक्शा को ओवरटेक कर आ रही पिकअप की चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जब कि गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुलशन को राजकीय पुरुष अस्पताल शाहगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात गुलशन की भी मौत हो गई। घटना में ई-रिक्शा चालक शेरू निवासी सूरापुर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें