शाहगंज-सरपतहां मार्ग पर खानपुर चौरवां स्थित पेट्रोल पंप के पास आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायल अभिषेक यादव ने बताया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखाई गांव निवासी अभिषेक यादव (19) पुत्र शेषमन यादव अपनी चचेरी बहन संगीता यादव (28) पुत्री राम आसरे और कार्तिक यादव (10) पुत्र बबलू को लेकर इलाज के लिए शाहगंज आ रहे थे।