फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गोधना त्रिमुहानी के समीप किशुनदासपुर गांव में सोमवार की रात दीपावली पर बिजली के खंभे से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। युवक भदोही जिले का निवासी था।
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव निवासी बसंत कुमार(25) व कालिका बाइक से गोधना से मीरगंज की तरफ जा रहे थे। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे किशुनदासपुर गांव में उसकी बाइक अनियंत्रित बिजली पोल में होकर टकरा गए। बाइक के तीव्र गति से टकराने के कारण जर्जर पोल टूट गया और पूरे गांव की सप्लाई बाधित हो गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बसंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल भानु प्रताप का इलाज कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें