फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लिलहा चोरसंड गांव के पास रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग आजमगढ़ जिले से अंतिम संस्कार में शामिल होने जौनपुर के रामघाट आए थे। लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह खास गांव निवासी अरविंद (50) गांव के ही जय प्रकाश व एक अन्य व्यक्ति के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौनपुर के रामघाट पर आए थे। यहां से तीनों एक ही बाइक से घर लौट थे, लेकिन किसी हेलमेट नहीं लगाया था। लगभग साढ़े ग्यारह बजे लिलहा गांव के पास बाईपास पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से अरविंद की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें