फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बलिदान दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जौनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोनकर, यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नेसार इलाही, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमन सिन्हा, फरहान जिलानी आदि रहे। खुटहन: क्षेत्र के पिलकिछा कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का बलिदान दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां देश को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास कर रहीं हैं। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह राजीव गांधी की शहादत से प्रेरणा लेते हुए एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान दें। कहा कि राजीव गांधी की देन है जो भारत सूचना क्रांति के क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बना है। इस मौके पर कांग्रेस नेता पवन शर्मा, रत्नेश यादव,परवेज अहमद, विपिन शर्मा, विश्राम राम, महेंद्र गौतम, भारत यादव, जियालाल यादव, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे। बक्शा ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महासचिव विचार विभाग जयशंकर दुबे ने कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति के प्रतीक रहे हैं। उन्हीं की देन है कि भारत सूचना व कंप्यूटर क्रांति में अलख जगा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, देवराज पांडेय, इरफान खान, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें