फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद सपा में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली करारी हार को सपा पचा नहीं पा रही है। वहीं, पार्टी में ही भितरघात की संभावनाओं को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद पार्टी में बड़ी कार्रवाई भी हो सकती हैं। इसके लिए चुनाव पूर्व से लेकर परिणाम घोषित होने के बाद हुए नारेबाजी तक की रिपोर्ट मांगी गई हैं, जिसे तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी जीत को लेकर समाजवादी पार्टी आश्वस्त थी। चुनाव के दिन तक पार्टी के सभी विधायक और संगठन के लोग सक्रिय थे। मतदान देने के पहले 39 जिला पंचायत सदस्य सपा के साथ होने का दावा करते हुए उनके कैंप कार्यालय में बैठे थे, लेकिन चुनाव परिणाम में प्रत्याशी की बुरी तरह हार हो गई। 43 प्लस पाने का सपना संजोने वाली सपा की प्रत्याशी निशी यादव को महज 12 मत मिले। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर नारेबाजी भी हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने दावा किया था कि जिला पंचायत सदस्य धनबल, बाहुबली और सत्ता के दबाव के कारण दूसरे के साथ चले गए। उधर सपा का प्रदेश नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर गंभीर है।
सूत्रों की मानें तो संगठन का कहना है कि हारने के बाद भी पार्टी में इस नारेबाजी और रार खुलकर सामने नहीं आती। लेकिन, जौनपुर में इसके विपरीत हुआ। शुरू से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और तरह-तरह की चर्चाओं की शिकायत को अब प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए चुनाव पूर्व से लेकर परिणाम घोषित होने के बाद हुई गतिविधियों और चर्चाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इसी बीच ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई, जिसके कारण प्रदेश नेतृत्व ने कुछ ढील दे दी है। हालांकि इस मामले में जिलाध्यक्ष कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, पार्टी से जुड़े एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद प्रदेश नेतृत्व को पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी, जिसके बाद भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें