फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अखिलेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 101 छात्राओं को दी गईं साइकिलें

विज्ञापन
मड़ियाहूं के सीर गांव में साइकिल वितरण करते मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य। स्रोत-सोशल मी
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सीर गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजवीर यादव की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 101 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, उनके अभिभावक, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राकेश मौर्य ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से साइकिलों का वितरण किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक राजवीर यादव ने कहा कि बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा, सहयोग और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा यादव, लालबहादुर यादव, कैलाश यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें