फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन
नेवढ़िया क्षेत्र के जीतापुर (उसराव) गांव में महाराजा सुहेलदेव राजभर के मूर्ति का अनावरण समारोह।
विज्ञापन
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जीतापुर गांव में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समाज को शिक्षा, संगठन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। अध्यक्षता सुभासपा के जिलाध्यक्ष चंदन राजभर और संचालन बलिराम राजभर ने किया। इस दौरान रामनगर अरविंद सिंह मखडू, जखनिया विधायक बेदीराम के अलावा ब्रजभान राजभर, डॉ. जेपी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रमेश माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें