जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहे के पास वाहन की चपेट में आने से 57 वर्षीय होमग़ार्ड जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परसनी निवासी रमाकांत पांडेय की ड्यूटी कुत्तूपुर तिराहे पर लगी थी। वह शुक्रवार को सुबह ड्यूटी करके साइकिल से घर जा रहे थे।
जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कुत्तुपूर तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौतहो गई। एएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।