फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए बिछेगी पाइप लाइन, बनाई जाएगी टंकी

Wed, 06 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदलापुर टाउन एरिया में पेयजल परियोजना पर 10.93 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश की। भलुआही में करीब 77 डिस्मिल में यह परियोजना स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके तहत भलुआही में 750 किलो लीटर और सरोखनपुर में 1400 किलो लीटर पानी की जलकल टंकी स्थापित की जाएगी। परियोजना से बदलापुर की 25 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।
बदलापुर नगर पंचायत होने के बाद भी यहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी।

नगर पंचायत में पुरानी बाजार, बरौली, भलुआही, सरोखनपुर, हकारपुर, ऊदपुर, घाटमपुर, सुल्तानपुर, ऊदपुर गेल्हवा गांव को शामिल किया गया है। यहां के लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे थे। अब इस परियोजना की मंजूरी मिलने के बाद न केवल गांव में जल निगम की पाइप लाइनें बिछेंगी बल्कि जलकल टंकी और ट्यूबवेल के साथ ही कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर भी बनेगा।
विज्ञापन


इस परियोजना को अमली जामा पहनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके स्थापित होने के बाद आठ गांव के करीब 25 हजार से अधिक लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया हो सकेगा। साथ ही टंकी बन जाने से क्षेत्र में पाइप लाइन बिछने से घरों में टोटियां पानी देने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें