विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सोमवार को गौरी शंकर धाम चंदापुर के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया। पंडित घनश्याम तिवारी ने मंत्रोच्चार कर वैदिक रीति से नींव पूजन कराया।।
विधायक ने बताया कि गौरी शंकर धाम परिसर में एक हाल बनाया जाएगा। चेंजिंग रूम, महिला व पुरुष के अलग-अलग शौचालय, पांच सोलर लाइट, पांच बेंच यात्रियों के ठहरने के लिए लगवाए जाएंगे। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन वाराणसी के अवर अभियंता विनय कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र सिंह तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान स्मृता सिंह, बृजेश सिंह, पंचायत सचिव अनूप सिंह, सुरेश चौहान, नीरज सिंह, अजय सिंह, संदीप पाठक, स्वतंत्र मिश्रा, साहब लाल कनौजिया, पीयूष सिंह आदि मौजूद थे।