फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर पर वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भोजपुरी गाना ‘चला देखि आई जौनपुर के बीएड कॉलेज’ में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर पर एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में वाद दर्ज हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। बरसठी के पूरेसवा निवासी वादकारी रवि प्रकाश पाल, धनंजय तिवारी, प्रमोद यादव ने रजिस्टर्ड डाक से गायिका को गत माह लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें 15 दिन के भीतर जनपदवासियों से लिखित माफी मांगने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की बात कही गई थी। ऐसा न करने पर मानहानि के लिए न्यायालय में केस दाखिल करने की बात कही गई। जवाब न देने पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि गाने में जिले में बीएड की पढ़ाई करने वाली लड़कियों-महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें