फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भासपा ने किया प्रदर्शन 

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भासपा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, प्राइमरी के बच्चों को भी कंप्युटर की पढ़ाई कराने की सुविधा उपलब्ध कराने, किसानों को एक हार्सपावर बिजली मुफ्त देने, आर्थिक आधार पर आरक्षण देने आदि की मांग की।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा व अन्य पार्टियों के झूठे वादे से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में देने को तैयार बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए पार्टी सउ़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। सर्वेक्षण कराने के बाद आर्थिक आधार पर आरक्षण को लाभ दिया जाए। जिससे आरक्षण का लाभ ऐसे लोग पाएंगे, जो वाकई उसके पाने के अधिकारी है। प्रदेश महासचिव राहुल सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार शिक्षा की दोहरी नीति अपना रही है। प्राइमरी पाठशाला के बच्चे पीठ पर बोरा व हाथ में कटोरा लेकर पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन


साथ ही उनको क से कबूतर पढ़ाया जा रहा है। वहीं कांवेंट स्कूलों में क से कंप्युटर की पढ़ाई बच्चे पढ़ रहे हैं। यह कांवेंट के बच्चों की तरह प्राइमरी के  बच्चों को भी सुविधान प्रदान किया जाना आवश्यक है। धरने में राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर, जिलाध्यक्ष वृजभान राजभर, हरिलाल राजभर, चंदन राजभर, गौरीशंकर राजभर, अच्छेलाल राजभर, ताराशंकर राजभर, धर्मेंद्र राजभर, यशवंत, शिवप्रसाद, रामनरायन, शिवपूजन आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें