फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भारतीय किसान यूनियन किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विकास खंड परिसर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रजापति की अध्यक्षता में 11 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीडीओ अभिनव कुमार सरोज को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मनरेगा में जेसीबी से द्वारा कार्य कराए जाने पर रोक लगाने, मनरेगा के तहत तालाब सुंदरीकरण, किसानों, मजदूरों का गुजारा भत्ता व भरण पोषण, ग्राम सभा जमलिया के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के खेल संबंधित समान को उपलब्ध कराने, सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों द्वारा खुली बैठक कराया जाय। ग्राम पंचायतों में पाइपिंग वाले नाले पर रोक लगाते हुए आरसीसी का खुला नाला बनवाया जाय आदि की मांग की गई है। बीडीओ ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को मिल रहा है। समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें