जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मराज पटेल ने किसानों की समस्या से प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन डीेएम को सौंपा। किसान विरोधी बिल को खत्म करने, संसद में कृषि बजट लाने, किसानों को सस्ते दर पर बीज देने, मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा कराने, शाहगंज में चीनी मिल स्थापित करने, किसान सम्मान निधि 25 हजार करने, गरीब परिवार के एक सदस्य को नौकरी, धान का नकद भुगतान करने और जिले की सभी सडकों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में धर्मनारायण उपाध्याय, राजबली, शैलेश वर्मा, समरजीत, धर्मराज, बाबूराम, खलील, अखिलेश, कमलेश, अमर बहादुर, आशा, सुशीला, सबिता, गीता, सरोजा, मेवालाल आदि मौजूद थे।