फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाकियू ने किसानों के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों, मजदूरों व गरीबों की समस्याओं को लेकर बुधवार को मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ सूर्यकांत पांडेय को सौंपा। मांग पत्र में विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के अन्तर्गत सोहासा ,भीखपुर, सेमरी, लौह, मड़वादोदक, बनकट आदि गांवों में बनवाए गए शौचालयों का जांच कराने , गरीब एवं असहाय लोगों को वृद्धा , विधवा व विकलांग पेंशन देने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप लगाने, सभी समितियों पर यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराने, नहरों में पानी छोड़ने, मंडी समिति में अवैध रूप से कब्जे हुए व्यापारियों को हटवाया जाए, विकास खंड के अन्तर्गत सभी गांवों की नाला नाली को साफ सफाई कराने की मांग की। इस मौके पर राम सूरत पटेल, रईस, अमित मौर्या, अभयराज यादव, प्रेम सागर, कृष्णा सिंह, दुर्गावती शर्मा व बसंती देवी आदि मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राम पटेल व संचालन नंद लाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें