फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में जौनपुर के दो पहलवानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दो कुश्ती खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। एथेंस के ग्रीस में 28 जुलाई से आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जयवीर सिंह का चयन हुआ है। वहीं बहरीन में 22 से आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स में आस्था आनंद सिंह भाग लेंगी।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि उत्तरगांव पोस्ट धर्मापुर निवासी जयवीर सिंह पुत्र जय सिंह का चयन अडर-17 वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैम्पियनशिप के फ्री-स्टाईल 55 किलो भारवर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। आयोजन एथेंस के ग्रीस में 28 जुलाई से तीन अगस्त 2025 तक किया जाएगा। जयवीर कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलो भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।इसी तरह पहलवान आस्था आनंद सिंह पुत्री माधवनानंद सिंह और माता मेनका सिंह निवासी सिपाह खेल विभाग की ओर से ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरूद्दीनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अपने खेल कौशल एवं प्रदर्शन से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 65 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। आस्था का चयन बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स में कुश्ती में 61 किलो भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर क्रीड़ा अधिकार चंदन सिंह, जिला कुश्ती संघ के महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव तथा कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मेडल जीतने का आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें