फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान से जुड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है भजन : पं. अरविंद उपाध्याय

विज्ञापन
सिंगरामऊ क्षेत्र के घाघरपारा में आयोजित श्री मदभागवत कथा कहते कथा व्यास। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के घाघरपारा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित अरविंद उपाध्याय महाराज ने कहा कि भजन भगवान से जुड़ने का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी विषम परिस्थितियां क्यों न आएं, व्यक्ति को अपने धर्म और संस्कारों का परित्याग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने का वास्तविक लाभ तभी मिलता है, जब उसके उपदेशों को जीवन में उतारा जाए और उसी के अनुरूप आचरण किया जाए। कथा से मानव जीवन में संस्कारों का विकास होता है तथा जीवन के वास्तविक रहस्यों को समझने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि जिसका भगवान के चरणों में अटूट प्रेम होता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। भगवान की विभिन्न लीलाएं मानव जीवन के लिए आदर्श प्रस्तुत करती हैं। इन आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति जीवन मूल्यों को समझ सकता है और अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन कर सकता है। इस अवसर पर शिव पूजन मिश्र, दिनेश मिश्र, सत्यम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें