जफराबाद। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संचालित कॉमन सर्विस सेंटर और जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आयुष्मान भारत, इलेक्ट्रिसिटी, श्रम कार्ड, ग्रामीण ई स्टोर की सर्विसेज बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। ग्रामीण ई स्टोर कार्यशाला में पहुंचे वीएलई ने अपने क्षेत्र के लोगों को किफायती मूल्य पर बेहतर उत्पाद एवं सेवा प्रदान करने के लिए संकल्प लिया।
सीएससी ग्रामीण स्टोर ऐप के माध्यम से घर बैठे ही जरूरी उत्पादों को ऑनलाइन आर्डर लगा कर प्राप्त किया जा रहा है। सीएससी ग्रामीण स्टोर पर दैनिक खानपान के उत्पाद के साथ ब्रांडेड कंपनियां जैसे टाटा कंज्यूमर, यूनीबिक, पेप्सीको, डाबर, रीको, बजाज एवं वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत आने वाली कंपनियां परिधि, मॉर्निगिं प्योर के उत्पाद भी वी एल ई द्वारा सीएससी ई स्टोर एप से मंगा कर कस्टमर तक पहुंचाए जा रहे हैं। ऑटोमोबाइल्स में ब्रांडेड कार कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स ,रेनॉल्ट मोटर एवं टाटा कमर्शियल, रॉयल इनफील्ड, अतुल ऑटो जैसी जानी मानी कंपनियों के प्रोडक्ट गाडि़यां एवं मोटरसाइकिल शामिल हैं। वीएलई अपने लिए खरीद कर एक अच्छा डिस्काउंट प्राप्त कर रहे हैं। सीएससी ग्रामीण स्टोर से अवधेश कुशवाहा ने कार्यशाला में उपस्थित सीएससी वीएलई को ग्रामीण स्टोर की सहायक कंपनियों में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के प्रोसेस को बताया। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह एवं विजय गुलशन पांडेय ने वीएलई बड़े स्तर पर ग्रामीण स्टोर के कार्य शुरू करने का आग्रह किया। इस मौके पर सीएससी के जोनल मैनेजर अविनाश मिश्रा, जिला समन्वयक अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।