फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को 51 केंद्रों पर होगी बीईओ की प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 16 अगस्त को होने वाली खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा अपराहन 12 बजे से 2 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा में 24096 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए 18 सेक्टर और 51 स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर, स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। आयोग के दिशा निर्देश का पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी अथवा कर्मचारी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षार्थियों का सामान गेट पर ही रखने की व्यवस्था की जाए। सुबह 8 बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट पेपर लेकर 10.30 बजे तक सेंटरों पर पहुंचाएंगे।
सेंट के 100 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराएं। डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें