फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले घरों में रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम कैंप कार्यालय पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों के ईओ को निर्देश दिया कि जिले में युद्धस्तर पर सफाई और कूड़ा उठाने का कार्य शुरू करें।
विज्ञापन

नालियों की सफाई औरएंटी लार्वा का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र को सफाई कार्य के मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएं। स्वच्छता की गाड़ियों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव के संबंध प्रचार-प्रसार कराया जाए। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय से कोरोना संक्रमण के दूसरे फेज की तैयारियों की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को घर में ही रहने की सलाह दी। मीरगंज में बने आश्रय स्थल को आइसोलेटेड वार्ड बनाने का निर्देश दिया। कहा कि तहसील स्तर पर भवनों को आइसोलेटेड वार्ड बनाने के लिए चिह्नित कर लेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें