बेदौली टाइगर ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच
बदलापुर। क्षेत्र के सराय त्रिलोकी गांव में चल रहे क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला बेदौली टाइगर और तूफानी किकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बेदौली टाइगर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 101 रन बनाए। जवाब में उतरी तूफानी 97 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार बेदौली टाईगार ने त्रिलोकमल्य क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच नौशाद तथा मैन ऑफ द सीरीज कापुरस्कार ऋषभ शुक्ला को दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोजसिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच का आयोजन मयंकसिंह (मिंकू) व चंदन सिंह ने किया। कमेंट्रेटर गुलाब शुक्ला व सुरेश सिंहरहे। अंपायर की भूमिका सोनू सिंह, ज्ञान सत्यार्थी सिंह ने निभाई। पुरस्कार वितरण सूर्यपाल सिंह व प्रेमभान सिंहने किया। इस अवसर पर जितेंद्रसिंह, अवनीश सिंह, निखिलेश सरोज, अजय निगम, रोहित ,शैलेश, शानू सिंह, तरुणसिंह, लोहा बैभाव सिंह, शेरबहादुर सिंह,मुन्ना शुक्ला, धीरेंद्र बहादुर सिंह, समोद, मयंक सिंह, राघवेंद्र सिंह (पिंटू), अभिषेक ,टिंकू सिंह, मुन्नासिंह, सौरभ शुक्ला, नितिन आदि मौजूद रहे। मिंकू सिंह ने आभार व्यक्त किया।