जौनपुर। शिक्षक भर्ती कराए जाने की मांग को लेकर बीएड, बीटीसी प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कौशल यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापकों के पद खाली हैं। शिक्षकों के रिक्त पदों पर 97 हजार का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जाए। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। अधिसूचना जारी होने के बाद विज्ञापन नहीं आएंगे। सभी प्रशिक्षुओं की मांग है कि अधिसूचना लागू होने से पहले शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। ज्ञापन के इस मौके पर महेश अनिल, विकाश, नितेश, सभाजीत आदि उपस्थित रहे।