फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर से जुड़े 194 बीएड कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए जौनपुर और गाजीपुर के वित्तपोषित और राजकीय महाविद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एक बजे तक कराने की तैयारी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर में 194 महाविद्यालयों में बीएड की पढ़ाई होती है। जौनपुर में 64 और गाजीपुर में 130 महाविद्याल संचालित हैं। इन महाविद्यालयों में करीब 19500 छात्र पंजीकृत हैं। पहले और तीसरे सेमेस्टर में करीब 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। गाजीपुर में दो राजकीय और 14 वित्तपोषित महाविद्यालय हैं, जबकि जौनपुर में तीन राजकीय और 8 वित्तपोषित महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को जारी पत्र में तय तिथि से परीक्षाएं शुचितापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयारी शुरू हो गई हैं।

वर्जन-
बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 फरवरी से कराई जाएंगी। वित्तपोषित और राजकीय महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ.विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूर्वांचल विश्वद्ययालय जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें