मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में संचालित बीएड, एमएड, बीपीएड की परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से शनिवार को स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं को मई के अंतिम सप्ताह में कराने की बात कही है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 12 मई से होने वाली बीएड, एमएड, बीपीएड की परीक्षा अब मई माह के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। इसके साथ ही बीएससी कृषि की भी परीक्षा मई माह के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होगी। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। संबंधित छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।