चौकिया स्थित शक्ति पीठ मां शीतला और मां काली जी का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोलकाता और वाराणसी से आए कलाकारों ने रंग बिरंगे झालरों और विभिन्ने फूलों से मंदिर और परिसर की सजावट कर आकर्षक रूप दिया है।
आचार्य अजय मिश्र के साथ पांच ब्राह्मणों ने गुरुवार को चंडी पाठ शुरू किया। मुख्य यजमान हरीश तिवारी और उनकी पत्नी ने मां शीतला की आरती और हवन पूजन किया। महोत्सव में दिन में तीन बार आरती हो रही है। शुक्रवार को देर रात तक मां के दर्शन का सिलसिला चलता रहा।
शीतला शृंगार महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय पंडा, लड्डू त्रिपाठी, लालबाबू माली, सिड्डू त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, आशीष माली आदि कार्यक्त्रस्म में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।