मुंगराबादशाहपुर। रसोई गैस नही मिलने पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने मुंगराडिह गांव के पास सुजानगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। जाम से करीब आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। शुक्रवार को उपभोक्ता गैस के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन उन्हें मिली नहीं।
आरोप है कि डिलेवरी समय से नही की जाती है। काफी देर तक लाइन में खड़े रहने के बाद जब गैस नही मिली तो उपभोक्ता सुजानगंज मार्ग पर ईंट पत्थर रखकर सड़क जाम कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर आवागमन बहाल किया। इस मौके पर राजेश दुबे, अनुपम सिंह, अभिषेक, ज्ञान प्रकाश, आशीष आदि रहे।